सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस दिनेश माहेश्वरी को देश के 23वें विधि आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना है। तथा उनकी नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा इसी सप्ताह हो सकती है।
बता
दें कि 23वें विधि आयोग का गठन 2 सितंबर 2023 को तीन वर्षों के लिए किया गया था। आमतौर पर आयोग का अध्यक्ष सुप्रीम
कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश या किसी उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश
को बनाया जाता है। हालाँकि कानून के अनुसार कार्यरत जज भी अध्यक्ष बनाए जा सकते
हैं, लेकिन ऐसा कम ही होता है।
विधि
आयोग को हाल ही में यह अहम जिम्मेदारी भी दी गई है कि वह यह अध्ययन करे कि भारत
में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) लागू
की जा सकती है या नहीं।
जस्टिस
दिनेश माहेश्वरी मई 2023 में सुप्रीम कोर्ट से
रिटायर हुए थे। उन्होंने सितंबर 2004 में राजस्थान हाई कोर्ट
में न्यायाधीश पद की शपथ ली थी। इसके बाद जुलाई 2014 में
उन्हें इलाहाबाद हाई कोर्ट में स्थानांतरित किया गया। फरवरी 2016 में वे मेघालय हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी बने।